10 जुलाई 2019 - 17:08
इस तरह से ईरान ने किया अमरीका के अत्याधुनिक और सब से महंगे युद्धक विमान एफ-35 को बेकार...

इस्राईली प्रधानमंत्री ने ईरान को धमकी दी है कि वह अमरीका के एफ-35 युद्धक विमानों से उसे निशाना बना सकते हैं लेकिन यह धमकी खोखली है क्योंकि अमरीका, ईरान के खिलाफ इस युद्धक विमान को प्रयोग करने का सोच भी नहीं सकता बल्कि वह एफ-22 को इस्तेमाल करना पसन्द करेगा।

अमरीकी सेना में एफ-35 को एफ-16 और एफ-15 से अधिक आधुनिक माना जाता है। नेटो से बाहर, सब से पहले इस्राईल को एफ-35 विमान मिले और इसी लिए वह दुनिया के सब से महंगे इस युद्धक विमान को ईरान के खिलाफ इस्तेमाल करने की बात कर रहा है।

इस्राईली प्रधानमंत्री नेतेन्याहू ने एफ-35 युद्धक विमानों की छावनी में अपने भाषण के दौरान ईरान को एफ-35 प्रयोग करने की धमकी दी लेकिन हक़ीक़त में क्या इस्राईल के लिए यह संभव होगा?

नेतेन्याहू यदि ईरान पर इस लिए हमला करने की बात कर रहे हैं ताकि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म कर सकें तो यह असंभव है क्योंकि ईरान के परमाणु प्रतिष्ठान भूमिगत हैं और उन्हें तबाह करना एफ-35 के बस की बात नहीं।

इस्राईल ने सीरिया में हमले के लिए कई बार एफ-35 युद्धक विमान प्रयोग किया है लेकिन जब सीरिया ने इस्राईल का एक एफ-16 विमान मार गिराया तो पेंटागान ने इस्रईल को एफ-35 प्रयोग करने से रोक दिया क्योंकि अगर सीरिया एफ-35 भी गिरा लेता तो फिर इस सब से महंगे युद्धक विमान का उत्पादन रोकना पड़ता और अमरीका अभी इसे कई देशों को बेचने की कोशिश में है।

अमरीका, ईरान से संभावित टकराव की दशा में सतर्कता के तौर पर एफ-35 युद्धक विमानों को कदापि प्रयोग नहीं करेगा बल्कि वह बी—2 विमानों के प्रयोग को पसन्द करेगा फिर एफ-22 को भी प्रयोग कर सकता है क्योंकि यह दोनों युद्धक विमान काफी दूर से निशाना ले सकते हैं जिससे उनके लिए ईरान के मिसाइलों से बचना आसान होगा लेकिन एफ-35 में यह क्षमता नहीं है इस लिए नेतेन्याहू का बयान भी उनके मित्र, ट्रम्प के बयान की ही भांति है जो एक साथ परस्पर विरोधी बातें करते हैं।

वैसे भी कहा जाता है कि ईरान ने अमरीका में सैन्य उद्योग का मुकुट समझे जाने वाले जिस ग्लोबल हाक ड्रोन विमान को मार गिराया है उसमें राडार से बचने का वही सिस्टम इस्तेमाल किया जाता है जो एफ-35 में प्रयोग होता है और यह सिस्टम, ईरानी मिसाइलों को धोखा देने मे नाकाम रहा है।